
Weather Today: दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं का सितम, पंजाब-हरियाणा में भी शीतलहर से ठिठुरन, जानें मौसम
AajTak
IMD Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में आज, 28 दिसंबर को घने कोहरे से मामूली राहत मिली है, लेकिन ठंडी हवाओं से ठिठुरन का सितम जारी है. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी कोल्ड डे की स्थिति बरकरार है. मौसम विभाग के मुताबिक, नए साल से पहले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कई जगहों पर बारिश हो सकती है.
उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है. दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएं चल रही हैं, हालांकि घने कोहरे से मामूली राहत है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बरकरार है. मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों में कई राज्यों में बर्फीली हवाएं का और सितम देखने को मिलेगा.
देश के कई राज्यों में तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है. सुबह-सुबह कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी लो होने लगी है. मौसम विभाग के मताबिक हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में अगले 24 घंटे घने से घना कोहरा नजर आ सकता है. इन राज्यों में यही स्थिति अगले 4 दिनों तक जारी रह सकती है.
राजधानी दिल्ली में आज (बुववार) तापमान 7 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. फिलहाल राज्य में कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक नए साल के शुरुआती दिनों तक ऐसा ही जारी रह सकता है. उधर उत्तर प्रदेश में भी कोहरे के चलते विजिबिलिटी लो हो गई है. वाहन चालकों को इस दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की गई है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, सुबह के वक्त लखनऊ में कोहरा छाया रहा. वहीं, दिन के वक्त आसमान साफ रहने के आसार हैं. चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कोहरे का सितम देखने को मिला.
Dense to Very Dense Fog likely to continue over many parts of Haryana, Chandigarh & Delhi, West UP and in isolated pockets over north Rajasthan during next 24 hours. However, Dense Fog in isolated pockets likely to continue over the above region during subsequent 3-4 days. pic.twitter.com/vB3LVKPykz
अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति संभव है. कोल्ड डे की स्थिति अगले 24 घंटों के दौरान कम होने की संभावना है और यह केवल कुछ इलाकों में देखा जा सकता है. दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत में बारिश थमने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








