
Weather Today: दिल्ली से राजस्थान तक 40 डिग्री के पार रहेगा तापमान, साइक्लोन के असर से बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम
AajTak
Heatwave Alert: उत्तर भारत को अभी भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलती नहीं दिख रही है. दिल्ली से लेकर राजस्थान तक देश के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. वहीं, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात 'असानी' के असर से बिहार में भी बारिश हो सकती है.
Weather Update, Mausam Today, IMD Prediction: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं. यूपी, बिहार, हरियाणा जैसे राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार तक पहुंच रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत को भीषण गर्मी और हीटवेव से जल्द राहत मिलती भी नहीं दिख रही है. दिल्ली में आज (मंगलवार) 10 मई को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आस-पास रहेगा.
उत्तर भारत के कई राज्यो में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. अगर बात उत्तर प्रदेश की करें तो आज राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है. वहीं, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
इन शहरों में 40 डिग्री के पार रहेगा तापमान दिल्ली, अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर और गाजियाबाद में तापमान 40 डिग्री के पार रहेगा. गुजरात के अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तो अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
जानें प्रमुख शहरों के मौसम का हाल
इन शहरों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 10 मई की शाम से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, असम और मेघालय में 11 से 13 मई के बीच भारी बारिश की संभावना है.
इन शहरों में छाए रह सकते हैं बादल मौसम विभाग की मानें तो मुंबई, पटना, श्रीनगर, देहरादून, शिमला और लेह में काले बादल छाए रह सकते हैं. मुंबई में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है. वहीं, देहरादून में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






