
Weather Today: दिल्ली में 30 डिग्री पारा, इन इलाकों में बरसेंगे बादल, जानें देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम
AajTak
आज पंजाब, हरियाणा के उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश संभव है.
देश की राजधानी नई दिल्ली में बीती शाम मौसम ने एक बार फिर करवट ली और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली. इसी के साथ, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 14 मार्च से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता में कमी आएगी और कुछ इलाकों में आज से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थम जाएगा.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
नई दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की मानें तो आज देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, नई दिल्ली में सुबह के वक्त आंशिकतौर पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि, दोपहर होते-होते आसमान साफ हो जाएगा. मौसम विभाग की मानें तो 15 मार्च को नई दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










