
Weather Today: दिल्ली में आज बारिश तो इन राज्यों में सताएगी लू, जानें पूरे देश के मौसम का हाल
AajTak
देश के कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट है तो कई राज्यों में लू का कहर जारी रहेगा. वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली वालों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई है. तेज हवाओं ने दिल्ली के मौसम का मिजाज बदल दिया है. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
अप्रैल के महीने में अभी पहला हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ और गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है. देश के बड़े हिस्से में लंबे समय से शुष्क मौसम की स्थिति बनी हुई है. जिसके कारण पारे का स्तर सामान्य से कही अधिक बढ़ गया है. दक्षिण, मध्य और पूर्वी राज्यों के हिस्से अत्यधिक गर्मी की चपेट में हैं. अगले 2-3 दिनों तक इन क्षेत्र के कुछ इलाकों में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है. हालांकि दिल्ली वालों को गर्मी से कुछ राहत मिली हुई है. तेज हवाओं ने दिल्ली के मौसम का मिजाज बदल दिया है. आइये जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में पिछले कई दिनों से बादलों की आवाजाही बनी हुई है. आज यानी 5 अप्रैल को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना भी बनी हुई है. तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री मापा गया और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वीकेंड पर भी दिल्ली में दिन के समय तेज़ सतही हवाएं चलने के आसार हैं. इससे मौसम नरम बना रहेगा.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
उत्तर प्रदेश का मौसम

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










