
Weather Forecast Updates: दिल्ली में चल रहीं धूल भरी हवाएं-बढ़ेगा तापमान, अगले दो दिन राहत के नहीं आसार
AajTak
Weather Forecast Updates: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में लोगों को धूल भरी आंधी का सामना करना पड़ा है तो वहीं, कई राज्यों में बारिश और बर्फबरी की वजह से मौसम पूरी तरह बदल गया है.
देशभर में मौसम ने अचानक करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में लोगों को धूल भरी आंधी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं, कई राज्यों में बारिश और बर्फबरी की वजह से मौसम पूरी तरह बदल गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान भी मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है. दिल्ली में आज भी धूल भरी आंधी के चलने का सिलसिला जारी रहेगा और मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक इससे राहत मिलती नहीं दिख रही है. साथ ही इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है. यानी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं. दिल्ली में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी. वहीं, अगले दो दिनों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और ओडिशा में लू (हीट वेव) के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









