
Weather Forecast: हिसार में -1.3°C पहुंचा पारा, उत्तर भारत को ठंड से कब मिलेगी राहत? जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
AajTak
IMD Cold Wave Updates: ठंड का आलम ये है कि आज यानी 17 जनवरी को हरियाणा और राजस्थान के इलाकों में तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया है. हिसार में ये माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस और चूरू में माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आइये जानते हैं, उत्तर भारत के राज्यों को ठंड से कब राहत मिलने के आसार है.
पूरे उत्तर भारत में बेहिसाब ठंड पड़ रही है. पहाड़ों से आफत अब मैदानी इलाकों में पहुंच गई है. इसी का नतीजा है कि दिल्ली में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक दर्ज किया गया है. पारे का ये स्तर आज लोधी रोड और दिल्ली रिज के इलाके में है. पहाड़ों की बात करें तो बदरीनाथ धाम में तापमान माइनस 16 डिग्री जा पहुंचा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 24 घंटे वक्त और भी भारी हो सकते हैं. हालांकि, इसके बाद कुछ राहत के आसार हैं.
ठंड का आलम ये है कि आज यानी 17 जनवरी को हरियाणा और राजस्थान के इलाकों में तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया. हिसार में ये माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस और चूरू में ये माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा राजधानी के दिल्ली रिज में तापमान 2.2, सफदरजंग में 2.4 और आयानगर में 2.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान ठंड का प्रकोप जारी रहेगा. पूरे देश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इससे राजस्थान के कई हिस्सों, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर की स्थिति जारी रह सकती है. गुजरात और बिहार में शीतलहर की स्थिति रहने की उम्मीद है. वहीं, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक पाला पड़ सकता है.
इसके बाद मौसमी कहर से राहत मिलने के आसार हैं. दरअसल, 18 जनवरी की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, इससे उत्तर भारत को कुछ राहत मिलेगी. एक के बाद एक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर पश्चिम भारत पर देखने को मिलेगा. पहला 18 जनवरी और दूसरा 20 जनवरी से असर डालना शुरू करेगा. परिणामस्वरूप, उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर की स्थिति 19 जनवरी, 2023 से खत्म होने की संभावना है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










