
Weather Forecast: दिल्ली में आठ सितंबर तक बारिश के आसार, कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी
AajTak
Weather Forecast Latest Updates: भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आठ सितंबर तक बारिश की संभावनाएं हैं. वहीं आज यूपी दिल्ली और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.
देश के कई राज्य इस वक्त बाढ़ का कहर झेल रहे हैं. बिहार के करीब 16 जिले बाढ़ के कारण प्रभावित हैं. इन सबके बीच मौसम विभाग ने आज एक बार फिर दिल्ली सहित कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. दिल्ली में देर रात हुई बारिश से मौसम एक बार फिर सुहावना हो गया है. दिल्ली मौसम विभाग ने 8 तारीख तक के लिए राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है. 03/09/2021: 07:20 IST; Light to moderate intensity rain would like to occur over isolated places of South-East Delhi, East-Delhi, Preet-vihar, Panipat, Safido, Karnal, Kaithal, Fatehabad, Adampur, Barwala, Narwana(Haryana), Indirapuram, Ghaziabad, Kandhala, Shamli, Saharanpur, Muzaffarnagar, Deoband, Gangoh (U.P), Sidhmukh, Bhadra, Sadulpur (Rajasthan) and adjoining areas during the next 2 hours.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











