
Weather Forecast: अगले हफ्ते उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, दिल्ली में भी बढ़ सकती है ठंड
AajTak
Weather Forecast: राजधानी देहरादून में इस हफ्ते बुधवार के बाद से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. दिन के समय तेज धूप से गर्मी भी बढ़ रही है. हालांकि, गुरुवार को मौसम विभाग 22 फरवरी के दिन मौसम खराब रहने की चेतावनी दे चुका है. इस दिन उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है.
Weather Forecast: बीते हफ्ते त्रासदी झेल चुके उत्तराखंड में अगले हफ्ते फिर मौसम बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने शनिवार 20 फरवरी को राज्य में अगले हफ्ते तेज बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा. चमोली जनपद के लिए फरवरी के अंतिम सप्ताह में भारी बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है. Weather forecast for Uttarakhand dated 20-02-2021 In association with Western Disturbance, spell of rainfall (1-2 cm)/snowfall (10-20 cm) and thunderstorm accompanied with lightning & hail is likely to occur during 25th-26th February and rainfall (2-3 cm)/snowfall (20-30 cm) and मौसम विभाग ने बताया कि आगामी 25 से 28 फरवरी तक उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 25 व 26 फरवरी को चमोली जनपद में कहीं-कहीं 1-2 सेमी तक बारिश और 10-20 सेमी तक बर्फबारी हो सकती है. 27 से 28 फरवरी तक जनपद में कहीं-कहीं पर 2-3 सेमी बारिश और 20-30 सेमी तक बर्फबारी होने की भी संभावना है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











