
Washington: मोदी का दौरा क्यों है खास, देखें क्या बोले PM के स्वागत में एयरपोर्ट पर आये भारतीय
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय यूएस टूर के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं. भारतीय समय के मुताबिक रात करीब 3 बजकर 45 मिनट पर पीएम मोदी का विमान वाशिंगटन डीसी के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर उतरा. उस वक्त वाशिंगटन में हल्की बारिश हो रही थी. लेकिन एयरपोर्ट के बाहर भारतियों का हुजूम उमड़ा था. लोग बारिश के बावजूद भारी संख्या में पीएम के स्वागत के लिए पहुंचे और मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाए. लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. आजतक संवाददाता अंजना ओम कश्यप ने वहां मौजूद लोगों से बात की. देखें वाशिंगटन से ग्राउंड रिपोर्ट.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











