
Waqf Amendment Bill: 1500 साल पहले शिवजी को दान की गई तिरुचेंथुरई गांव की जमीन, कैसे बन गई वक्फ के विवाद का हिस्सा
AajTak
माना जाता है कि चोल शासकों ने दक्षिण विजय के बाद, जीत का श्रेय महादेव शिव के आशीर्वाद को देते हुए, उनके नाम से जमीन समर्पित करते हुए इस मंदिर का निर्माण कराया था. तिरुचेंथुरई का पौराणिक महत्व मुख्य रूप से कावेरी नदी और इसके तट पर स्थित चंद्रशेखर स्वामी मंदिर से जुड़ा है. हिंदू पौराणिक कथाओं में कावेरी को एक पवित्र नदी माना जाता है, जिसकी उत्पत्ति ऋषि अगस्त्य के कमंडल से हुई थी.
केंद्र सरकार ने संसद में गुरुवार को वक्फ संशोधन बिल पेश किया. वक्फ पर जारी राजनीतिक विवाद के बीच, तमिलनाडु का एक गांव भी चर्चा के केंद्र में है. बता दें कि त्रिची के श्रीरंगम निर्वाचन क्षेत्र में स्थित तिरुचेंथुरई गांव का उल्लेख केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद में विधेयक पेश करते समय किया था, जब विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया. विधेयक के खिलाफ उठ रही आवाजों के बीच, एनडीए सरकार ने इसे जेपीसी को आवश्यक सिफारिशों के लिए भेज दिया था. तब अपने संबोधन में रिजिजू ने कहा था कि 'त्रिची के तिरुचेंथुरई गांव में कई एकड़ जमीन को वक्फ बोर्ड की संपत्ति घोषित किया गया है.'
त्रिची के तिरुचेंथुरई का 2000 साल पुराना इतिहास त्रिची के तिरुचेंथुरई गांव का ये मामला उलझा हुआ क्यों है और वक्फ की ओर से की गई मनमर्जी का कैसे उदाहरण बन जाती है, इन सवालों का जवाब इस गांव का इतिहास देता है. समय के पहिए पर सवार होकर अगर हम तकरीबन 1500 साल पीछे जाएं तो कावेरी नटी के तटीय डेल्टा क्षेत्र के किनारे बसा ये गांव करीब 2000 साल का लिखित इतिहास समेटे हुए है. 1500 साल का जिक्र इसलिए, क्योंकि इस गांव में मौजूद पौराणिक-ऐतिहासिक मनेंडियावल्ली चंद्रशेखर स्वामी मंदिर मंदिर लगभग इतना ही पुराना है.
माना जाता है कि चोल शासकों ने दक्षिण विजय के बाद, जीत का श्रेय महादेव शिव के आशीर्वाद को देते हुए, उनके नाम से जमीन समर्पित करते हुए इस मंदिर का निर्माण कराया था. तिरुचेंथुरई का पौराणिक महत्व मुख्य रूप से कावेरी नदी और इसके तट पर स्थित चंद्रशेखर स्वामी मंदिर से जुड़ा है. हिंदू पौराणिक कथाओं में कावेरी को एक पवित्र नदी माना जाता है, जिसकी उत्पत्ति ऋषि अगस्त्य के कमंडल से हुई थी. पुराणों के अनुसार, जब एक कौवे ने ऋषि अगस्त्य के कमंडल को उलट दिया, तब कावेरी नदी का जन्म हुआ. इस नदी के तट पर बसे गांवों को धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण समझा जाता है, और तिरुचेंथुरई भी इससे अलग नहीं है.
शिव को समर्पित है चंद्रशेखर स्वामी मंदिर
चंद्रशेखर स्वामी मंदिर, जो भगवान शिव को समर्पित है, गांव का केंद्रीय धार्मिक स्थल है. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का शिवलिंग स्वयंभू (प्रकृति से उत्पन्न) है. एक लोक कथा कहती है कि प्राचीन काल में एक ग्वाले को इस स्थान पर एक चमकदार पत्थर मिला, और स्वप्न में भगवान शिव ने उसे मंदिर बनाने का निर्देश दिया था. इसके अलावा, तमिल शैव भक्ति परंपरा में नयनार संतों (अप्पर, सुंदरर, संबंदर) ने कावेरी तट के शिव मंदिरों का यशोगान किया है और भक्ति भाव वाले भजन गाए हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








