
'VSR कंपनी से कोई लेना-देना नहीं', रोहित पवार के आरोपों पर आई मंत्री राम मोहन नायडू की सफाई!
AajTak
अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने बुधवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री नायडू पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि 28 जनवरी को बारामती में हुए लियरजेट विमान हादसे से जुड़ी VSR कंपनी को बचाने की कोशिश हो रही है. इन आरोपों को एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू के करीबी सूत्रों ने खारिज किया है.
शरद पवार गुट की एनसीपी के विधायक रोहित पवार द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू की ओर से सफाई सामने आई है. मंत्री के करीबी सूत्रों ने रोहित पवार के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि न तो तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और न ही मंत्री का उस विमान कंपनी VSR से कोई संबंध है, जिसके क्रैश होने से अजित पवार का निधन हुआ था.
दरअसल, अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने बुधवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री नायडू पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि 28 जनवरी को बारामती में हुए लियरजेट विमान हादसे से जुड़ी VSR कंपनी को बचाने की कोशिश हो रही है. मंत्री नायडू और टीडीपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के कंपनी मालिकों से करीबी संबंध हैं. उन्होंने मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की थी.
यह विवाद 28 जनवरी को पुणे के बारामती में हुए विमान हादसे के बाद तेज हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी. हादसे के बाद राजनीतिक हलकों में कई अटकलें भी लगाई गईं. रोहित पवार ने दावा किया था कि इस दुर्घटना के पीछे राजनीतिक कारण भी हो सकते हैं, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं है.
अब इन आरोपों को मंत्री के करीबी सूत्रों ने खारिज किया है. आजतक से बातचीत में नागरिक उड्डयन मंत्री के करीबी सूत्रों और मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि TDP या मंत्री राममोहन नायडू का VSR कंपनी से किसी भी तरह का कोई लेना-देना नहीं है. मंत्रालय इस हादसे की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध है. इस मामले में सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और किसी को बचाने का सवाल ही नहीं उठता.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









