Vrat For Women 2026: करवा चौथ से नवरात्र तक, जानें 2026 में कब-कब हैं महिलाओं के 15 सबसे बड़े व्रत
AajTak
Vrat For Women 2026: नए साल 2026 में कई ऐसे महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आएंगे जो महिलाओं के लिए विशेष रूप से शुभ और फलदायी माने जाते हैं. ये व्रत परिवार की समृद्धि, पति की लंबी आयु, संतान की प्रगति और घर की सुख-शांति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं.
Vrat For Women 2026: नया साल 2026 शुरू होने वाला है और इस वर्ष भी लोगों को बड़े-व्रत त्योहारों का बेसब्री से इंतजार रहेगा. इनमें कुछ व्रत त्योहार ऐसे भी होंगे, जो महिलाओं के लिए विशेष रूप से फलदायी माने जाते हैं. ये व्रत परिवार की खुशहाली, घर की सुख-शांति, पति की दीर्घायु और संतान की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं. आइए जानते हैं कि नए साल 2026 में महिलाओं के लिए 15 सबसे जरूरी व्रत कौन से रहने वाले हैं.
करवा चौथ करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखा जाता है. इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत खोलती हैं. 2026 में करवा चौथ का व्रत गुरुवार, 29 अक्टूबर को रखा जेगा.
अहोई अष्टमी संतान की उन्नति और खुशहाली के लिए कार्तिक कृष्ण अष्टमी तिथइ को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है. यह व्रत भी महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. नए साल 2026 में अहोई अष्टमी का व्रत रविवार, 1 नवंबर को रखा जाएगा.
हरियाली, हरतालिका और कजरी तीज अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि के लिए तीज के व्रत भी महत्वपूर्ण माने जाते हैं. इन तीनों ही व्रतों में भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त पूजा होती है. हरियाली तीज सावन शुक्ल तृतीया, कजरी तीज भादो कृष्ण तृतीया और हरतालिका तीज भादो शुक्ल तृतीया को मनाई जाती है. 2026 में हरियाली तीज 27 जुलाई, कजरी तीज 31 अगस्त और हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा.
वट सावित्री व्रत पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है. इस दिन बरगद के वृक्ष की पूजा और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनना उत्तम होता है. साल 2026 में यह शनिवार, व्रत 16 मई को रखा जाएगा.
नवरात्र व्रत सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए साल में दो बार देवी दुर्गा को समर्पित नवरात्र रखे जाते हैं. एक चैत्र मास (चैत्र नवरात्र) में और दूसरा आश्विन मास (शारदीय नवरात्र) में. इसमें भी देवी के नौ स्वरूपों का पूजन होता है. 2026 में चैत्र नवरात्र 20 मार्च से शुरू होंगे और शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू होंगे.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










