
Volkswagen Taigun की सालभर में होगी बस ‘सिंगल’ सर्विस, लॉन्चिंग पर कंपनी ने पेश किए ये ऑफर!
AajTak
जर्मन कार कंपनी Volkswagen ने अपनी नई एसयूवी Taigun गुरुवार को लॉन्च कर दी. इसकी लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी इसकी एक्सटेंडेड वारंटी और सर्विस पैकेज का शानदार ऑफर दे रही है. पढ़ें पूरी खबर...
Volkswagen Taigun गुरुवार को लॉन्च हो गई. जर्मनी की कार कंपनी Volkswagen की ये पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया’ एसयूवी है. इसकी लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने इसकी ओनरशिप कॉस्ट कम करने के लिए एक्सटेंडेड वारंटी और सर्विस को लेकर शानदार ऑफर भी पेश किए हैं. जानें इनके बारे में...
कंपनी Volkswagen Taigun पर बेसिक वारंटी 4 साल या 1 लाख किमी की दे रही है. ग्राहकों को इसके साथ नई गाड़ी पर 4 साल की रोड साइड असिस्टेंस सर्विस और 3 मुफ्त सर्विस मिलेगी. लेकिन इस पूरे ‘4 Ever Care' पैकेज को एक्सटेंड भी किया जा सकता है.
बोल्ड एक्सटीरियर लुक वाली Volkswagen Taigun की वारंटी को 7 साल और 1.50 लाख किमी तक एक्सटेंड किया जा सकता है. वहीं इसके लिए रोड साइड असिस्टेंट सर्विस को 10 साल तक बढ़ाया जा सकता है. लॉन्चिंग के मौके पर कंपनी ने Volkswagen Taigun की इन एक्सटेंडेड वारंटी और सर्विस के लिए अनोखा प्राइस रखा है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











