
Volkswagen Polo अब इंडिया में नहीं मिलेगी, वायरल हो रही ‘विदाई’ की ये इमोशनल चिट्ठी
AajTak
Volkswagen Polo Farewell: इंडियन ऑटो मार्केट में Volkswagen को एक जाना-पहचाना नाम बनाने मे कंपनी के Polo मॉडल का जबरदस्त योगदान रहा है. लेकिन अब कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया है.
Volkswagen Polo अब इंडिया में नहीं मिलेगी. कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया है. इसकी एक बड़ी वजह फॉक्सवैगन का अपने पोर्टफोलियो में नए मॉडल्स का लॉन्च करना और एसयूवी पर फोकस करना है. Polo की इंडियन मार्केट से विदाई को लेकर कंपनी ने एक इमोशनल लेटर शेयर किया है. जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
12 साल का लंबा सफर
फॉक्सवैगन ने Polo की तरफ से एक Goodbye Letter अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें लिखा है...
सड़कें बेहद खूबसूरत होती हैं, लेकिन सभी का कहीं ना कहीं अंत होता है. अब 12 साल तक लगातार चलने के बाद मेरे लिए ब्रेक लगाने का समय आ गया है.
मुझे अच्छे से याद है कैसे 2009 में मैंने पुणे के चाकन प्लांट अपनी हेडलैंप को पहली बार ब्लिंक किया था. वर्ष 2010 के ऑटो एक्सपो में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच भारत ने मुझे देखा था.
मेरे यहां कभी ना भूलने वाले सफर के दौरान, मैं कई जगह गई, लोगों से प्यार पाया और मुझे उन यात्राओं में जाने का निमंत्रण मिला, जिसके बारे में मैंने सपने में भी नहीं सोचा था.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











