
Vivo Y51A का भारत में ये नया वेरिएंट लॉन्च, कीमत 16,990 रुपये, मिलेंगे ये ऑफर्स
AajTak
Vivo Y51A के नए 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे देश में जनवरी में 8GB + 128GB वेरिएंट में उतारा गया था. हालांकि, अब नए वेरिएंट के आने से फोन की कीमत कम हो गई है.
Vivo Y51A के नए 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे देश में जनवरी में 8GB + 128GB वेरिएंट में उतारा गया था. हालांकि, अब नए वेरिएंट के आने से फोन की कीमत कम हो गई है. इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी मिलती है. Vivo Y51A के नए 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत भारत में 16,990 रुपये रखी गई है. इसकी बिक्री वीवो इंडिया ई-स्टोर पर शुरू कर दी गई है. ग्राहकों को इस नए रैम ऑप्शन के लिए 8GB रैम ऑप्शन वाले ही कलर ऑप्शन्स मिलेंगे. यानी ग्राहक नए वेरिएंट को क्रिस्टल सिंफनी और टाइटेनियम सफायर कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. ऑफर्स की बात करें तो Vivo Y51A 6GB रैम ऑप्शन के लिए ग्राहकों को Bajaj Finance, IDFC First Bank, HDB, Home Credit, TVS Credit और Zest की ओर से जीरो डाउन पेमेंट का ऑप्शन मिल जाएगा. साथ ही ग्राहकों को Vi की ओर से भी एक ऑफर मिलेगा. इस ऑफर के तहत अगर ग्राहक 819 रुपये वाला पैक खरीदते हैं तो उन्हें एक साल के लिए एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











