
Vivo V25 Pro Review: बढ़िया डिजाइन के साथ बेहतर डिस्प्ले भी, लेकिन क्या खरीदने लायक है ये फोन?
AajTak
Vivo V25 Pro कंपनी का 5G स्मार्टफोन है. इस फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है. Vivo V25 Pro में आपको बढ़िया डिजाइन और डिस्प्ले देखने को मिल जाएंगे. लेकिन, कई सेगमेंट में ये स्मार्टफोन एवरेज परफॉर्मेंस भी करता है. हमनें इसको लंबे समय तक यूज किया है. यहां इसका पूरा रिव्यू बता रहे हैं.
भारत में हाल ही में Vivo V25 Pro लॉन्च किया गया है. इसका बैक पैनल कलर-चेंजिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है. फोन का डिजाइन काफी अच्छा है. इस फोन को 35 हजार रुपये के सेगमेंट में पेश किया गया है. कंपनी दावा करती है कि 64-मेगापिक्सल कैमरा से बेहतर फोटोग्राफी की जा सकती है. साथ ही फोन में 66W फ्लैश चार्ज का भी सपोर्ट दिया गया है.
लेकिन, क्या कंपनी के दावों पर ये फोन खरा उतर पाता है? इसके बारे में हम यहां पर रिव्यू में बता रहे हैं. अगर आप फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पढना चाहते हैं तो उसे यहां पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.
डिजाइन
जैसा की ऊपर भी बताया गया है Vivo V25 Pro का डिजाइन काफी ज्यादा शानदार है. इस कीमत पर इसका डिजाइन आपको प्रीमियम फोन का एहसास करवाएगा. इसके बैक पर कलर-चेंजिंग AG Glass पैनल भी दिया गया है. यानी अगर आप इस फोन को धूप में ले जाएंगे तो इसका कलर चेंज हो जाएगा.
रिव्यू के लिए हमारे पास Sailing Blue कलर मॉडल आया था. इसका ग्रिप आपको पसंद आएगा क्योंकि इसको आप आसानी से हाथ में होल्ड कर सकते हैं. ये फोन हाथ से स्लिप भी नहीं करता है. इसके बैक पर फिंगरप्रिंट्स के निशान नहीं आते हैं जो एक अच्छी बात है.
जैसा की ट्रेंड चल पड़ा है फोन में 3.5mm ऑडियो जैक देखने को नहीं मिलेगा. फोन के बॉटम में चार्जिंग पोर्ट और सिम कार्ड लगाने का ऑप्शन दिया गया है. जबकि इसके राइट साइड में पावर बटन्स और वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं. ओवरऑल बात की जाए तो इसके डिजाइन को लेकर आपको शिकायत का मौका नहीं मिलेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












