
Vivo का सस्ता स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 9,000 रुपये से कम
AajTak
Vivo Y01 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जो Android 11 Go Edition ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.
चीनी स्मार्टफोन मेकर Vivo ने अपना नया बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन का नाम कंपनी ने Vivo Y01 रखा है. ये कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है . इसमें 5000mAh की बैटरी और HD+ स्क्रीन दी गई है.
Vivo Y01 में कंपनी ने MediaTek प्रोसेसर दिया है. ये स्मार्टफोन Android 11 Go Edition ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. जैसा की पहले ही बताया गया है ये कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है इस वजह से आपको इसमें ज्यादा फीचर्स नहीं देखने को मिलेंगे.
ये भी पढ़ें:- नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो थोड़ा करें इंतजार, इस महीने लॉन्च होने वाले हैं ये बेहतरीन मोबाइल
Vivo Y01 की कीमत और उपलब्धता
Vivo Y01 को केवल एक ही वैरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसमें 2GB रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसकी कीमत कंपनी ने 8,999 रुपये रखी है. इस स्मार्टफोन को Elegant Black और Sapphire Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.
कस्मटर्स Vivo Y01 स्मार्टफोन को ऑनलाइन Vivo e-store और ऑफलाइन ऑथोराइज्ड रिटेल स्टोर्स से देशभर में खरीदा जा सकता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











