
Vivah Muhurat 2025: साल 2025 में खूब बजेंगी शादी की शहनाइयां, यहां से नोट करें विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट
AajTak
Vivah Muhurat 2025: हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य खासतौर पर विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व माना गया है. ऐसे में शादी की बात होती है तो सबसे पहले शुभ मुहूर्त पर ही विचार किया जाता है. इस नए साल में शादियों के शुभ मुहूर्त की भरमार है. जनवरी से लेकर दिसंबर तक खूब शहनाइयां बजेंगी.
Vivah Shubh Muhurat 2025: हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्तों का बेहद विशेष महत्व बताया गया है. इन शुभ मुहूर्तों पर कई मांगलिक कार्य जैसे मुंडन, सगाई, नामकरण, गृह प्रवेश और विवाह किए जाते हैं. हर व्यक्ति के जीवन में विवाह वाला दिन बहुत ही खास होता है. विवाह एक ऐसा मांगलिक कार्य होता है जिसे सिर्फ शुभ मुहूर्त में करना अच्छा माना जाता है. इसलिए, शादी-विवाह जैसे शुभ कार्यों को करने के लिए खास मुहूर्त और तिथि निर्धारित की जाती है. ज्योतिषियों की मानें तो, इस बार नए साल 2025 में शादियों के शुभ मुहूर्त की भरमार है. इस साल जनवरी 2025 से लेकर दिसंबर 2025 तक खूब शहनाइयां बजेंगी. तो यहां देखें शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट.
साल 2025 में ये रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त
जनवरी 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त
नए साल के पहले माह में 16 जनवरी, 17 जनवरी, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 तारीख, ये सभी विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं.
फरवरी 2025 में ये रहेंगे विवाह मुहूर्त
फरवरी में 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 तारीख, विवाह के लिए शुभ तिथियां रहने वाली हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












