
Virat Kohli Vs Sourav Ganguly: कप्तानी विवाद के बाद कोहली को कारण बताओ नोटिस भेजना चाहते थे गांगुली!
AajTak
कप्तानी को लेकर हुए विवाद के बात बीसीसीआई और विराट कोहली के बीच ज़ुबानी जंग देखने को मिली थी. विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो दावे किए थे, उसके बाद सौरव गांगुली उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजना चाहते थे.
Virat Kohli Vs Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले विराट कोहली ने बतौर कप्तान जो प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, उसपर काफी हंगामा हुआ था. विराट कोहली द्वारा इसमें किए गए दावे के बाद सौरव गांगुली उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजना चाहते थे. दरअसल, विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्डकप की जब कप्तानी छोड़ी उसके बाद सौरव गांगुली ने ये दावा किया था कि उन्होंने कोहली से ऐसा नहीं करने को कहा था. लेकिन विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस दावे को गलत साबित कर दिया. तब सौरव गांगुली उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजना चाहते थे, लेकिन बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया. जानकारी के मुताबिक, जय शाह ने सौरव गांगुली से बात की और उस मौके पर विराट कोहली को कारण बताओ नोटिस ना भेजने की सलाह दी. क्योंकि तब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के दौरे पर जा रही थी, ऐसे में अगर टीम के कप्तान को नोटिस दिया जाता तब पूरा ध्यान बंट सकता था. यही कारण रहा कि सौरव गांगुली ने ऐसा नहीं किया.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












