
Virat Kohli Test Captaincy: 'आप मेरे सुपरहीरो हो...' कोहली के कप्तानी छोड़ने पर भावुक हुए सिराज
AajTak
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कोहली की जमकर प्रशंसा की है. सिराज ने कहा कि कोहली उनके सुपरहीरो हैं और इन सालों में कोहली से मिले सपोर्ट के लिए वह उनके आभारी हैं.
Virat Kohli Test Captaincy: विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद सबसे बड़े प्रारूप में कप्तान का पद छोड़ दिया था. टीम इंडिया को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार मिली थी. कोहली ने अपने फैसले की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












