
Virat Kohli T20 World Cup: विराट कोहली का फैन बना यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, पाकिस्तान के खिलाफ इनिंग की तुलना भगवद गीता से की
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने 82 रनों की पारी खेली थी. विराट कोहली की इस पारी से ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्रेग चैपल काफी प्रभावित हैं. ग्रेग चैपल ने कोहली की पारी की तुलना भगवद गीता से करते हुए इसे 'ईश्वर का गीत' करार दिया.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पुरानी फॉर्म में वापस लौट चुके हैं. कोहली ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अबतक दो मुकाबले खेलकर बगैर आउट हुए 164 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने 82 रनों की दिल जीतने वाली इनिंग खेली थी. वहीं नीदरलैंड के खिलाफ भी उनके बल्ले से शानदार 62 रन निकले थे. पाकिस्तान के खिलाफ किंग कोहली की पारी बेहद खास थी. खुद विराट ने इस पारी को अपने करियर का बेस्ट इनिंग कहा था.
अब विराट कोहली की पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी से ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्रेग चैपल भी काफी प्रभावित हैं. टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने विराट कोहली को ऑल फॉर्मेट का भारतीय बल्लेबाज करार दिया. यही नहीं ग्रेग चैपल ने कोहली की 82 रनों की पारी की तुलना भगवद गीता से करते हुए उसे ईश्वर का गीत (Song of God) की संज्ञा दी. ग्रेग चैपल ने कहा कि बल्लेबाजी की कला से समझौता किए बिना जिस तरह कोहली ने पिछले रविवार अपने प्रतिद्वंदी को निर्ममता से चारों खाने चित किया, वैसा पूर्व में कभी कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया था.
यह इनिंग 'ईश्वर का गीत': चैपल
ग्रेग चैपल ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में अपने कॉलम में लिखा, 'कोहली मेरे समय के सबसे संपूर्ण भारतीय बल्लेबाज हैं. केवल महानतम खिलाड़ियों के पास ही अपनी कल्पना को अनंत तक ले जाने का साहस और बुद्धिमत्ता होती है. कोहली के पास वह है. इस मामले में संभवत: टाइगर पटौदी ही उनके करीब नजर आते हैं. भगवद गीता हिंदू धर्म का एक पवित्र पुस्तक है. शाब्दिक रूप से अनुवाद में इसका अर्थ 'ईश्वर का गीत' है. कोहली ने एक ऐसी पारी खेली जो 'ईश्वर के गीत' के करीब थी.'
उन्होंने बिल्ली की तरह परेशान किया: चैपल
चैपल कहते हैं, 'ऊन के नए छल्ले के साथ खेलने वाली बिल्ली की तरह कोहली ने पहले परेशान किया और फिर पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण को तार-तार कर दिया. चैपल ने आगे बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ कोहली की पारी ने टी20 क्रिकेट को वैध बना दिया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











