
Virat Kohli Ishan Kishan: मैदान पर झूमे विराट कोहली, दोहरे शतकवीर ईशान किशन के साथ किया भांगड़ा, VIDEO
AajTak
बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने मैच में 8 विकेट पर 409 रन बनाए. मैच में ईशान किशन ने डबल सेंचुरी लगाई, जबकि विराट कोहली ने भी शतक जड़ा. दोहरे शतक के बाद कोहली और ईशान ने मैदान पर ही भांगड़ा करके जश्न मनाया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है...
Virat Kohli Ishan Kishan: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने क्रिकेट जगत में धमाल मचा दिया है. ईशान ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जमाया है. साथ ही वह डबल सेंचुरी लगाने वाले चौथे भारतीय भी बन गए हैं. उनका साथ विराट कोहली ने दिया, जिन्होंने अपना शतक पूरा किया. कोहली-ईशान की पारी के बदौलत टीम इंडिया ने मैच में 8 विकेट पर 409 रन बनाए.
ईशान और कोहली की यह पारी बांग्लादेश के खिलाफ उसी के घर में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में आई. इस मैच में ईशान का दोहरा शतक पूरा करते ही मैदान पर ही जश्न का माहौल शुरू हो गया.
कोहली-ईशान का भांगड़ा करते वीडियो वायरल
ईशान की इस डबल सेंचुरी की खुशी को कोहली ने भांगड़ा करके चौगुना कर दिया. दरअसल, ईशान के डबल सेंचुरी पूरी करते ही जश्न के तौर पर कोहली ने उनके साथ मैदान पर भी भांगड़ा करना शुरू कर दिया. दोनों स्टार खिलाड़ी मैदान पर ही झूमने लगे. ईशान और कोहली के भांगड़ा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
सबसे पहले यह वीडियो ब्रॉडकास्टर सोनी स्टार ने ही ट्विटर पर शेयर किया. वीडियो में साफ देख सकते हैं कि ईशान किशन ने बांग्लादेशी गेंदबाज की बॉल पर डिफेंसिव शॉट खेला. इसके बाद एक रन लेते ही अपना दोहरा शतक पूरा किया. इसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा. इसी दौरान जब कोहली के पास आए, तो किंग ने भांगड़ा करके और गले लगाकर उनका स्वागत किया.
Look what it means to him 🥺 What. A. Moment. 💯💯 4th 🇮🇳 to score a Double-Hundred in ODIs. Take a bow, @ishankishan51 💙#SonySportsNetwork #IshanKishan #BANvIND pic.twitter.com/STpCCyXawN

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












