
Virat Kohli, Ind Vs Sa ODI Series: बल्लेबाज विराट कोहली फिर बनेंगे ‘रन-मशीन’! कप्तानी जाने के बाद क्या होगी भूमिका?
AajTak
बतौर बल्लेबाज पिछले दो साल विराट कोहली के लिए ठीक नहीं बीते हैं, ऐसे में आने वाला सफर उनके लिए कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है उसपर नज़र डालनी होगी.
Virat Kohli, Ind Vs Sa ODI Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार को वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है. केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया इस सीरीज को जीतकर टेस्ट की हार का गम भुलाना चाहेगी. ये सीरीज़ काफी खास होने जा रही है, क्योंकि विराट कोहली के तीनों फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने के बाद ये पहला मुकाबला होगा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












