
Virat Kohli Break to White-ball Cricket: कोहली के ब्रेक का बड़ा मैसेज... क्या वनडे-टी20 फॉर्मेट से लेने जा रहे हैं संन्यास?
AajTak
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद अब भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज खेल रही है. इसके शुरुआती 3 मैचों में भारत 2-1 से आगे है. अब इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना है. इससे पहले विराट कोहली के लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है...
Virat Kohli Break to White-ball Cricket: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा फैसला लिया है. कोहली ने इस वर्ल्ड कप के 11 मैचों में सबसे ज्यादा 765 रन बनाए थे. हालांकि वो फाइनल में भारत को खिताब जिताने से चूक गए. मगर अब कोहली के एक फैसले ने उनके फैन्स को चौंका दिया है.
दरअसल, फिलहाल भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज खेल रही है. इसके शुरुआती 3 मैचों में भारत 2-1 से आगे है. अब इस सीरीज के बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना है.
कोहली ने व्हाइट बॉल क्रिकेट से लिया ब्रेक
साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम को सबसे पहले 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलना है. इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी. फिर आखिर में दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी. मगर इससे पहले भारतीय फैन्स के लिए एक चौंकाने वाली खबर आई है.
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका दौरे पर व्हाइट बॉल (वनडे-टी20) सीरीज खेलने से मना कर दिया है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली ने व्हाइट बॉल से ब्रेक लेने का फैसला किया है. इसकी जानकारी उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भी दे दी है.
आगे कब व्हाइट बॉल से क्रिकेट खेलेंगे कोहली?

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












