
Virat Kohli 100th Test: विराट कोहली करेंगे रिकी पोंटिंग जैसा कमाल? 100वें टेस्ट में कोई भारतीय नहीं जड़ पाया है शतक
AajTak
विराट कोहली पिछले 27 महीने से किसी भी फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट, टी20) में शतक नहीं लगा सके हैं. इस बार उनके पास अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका है...
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के शतकों का सूखा है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. वह पिछले 27 महीने से क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट, टी20) में शतक नहीं लगा सके हैं. पिछला शतक उन्होंने नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता डे-नाइट टेस्ट में जमाया था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












