
Virat Kohli: 'विराट कोहली अजेय नहीं हैं', पूर्व अफ्रीकी तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड का बड़ा बयान
AajTak
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड का मानना है कि कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी को बेहतर कर सकते हैं. डोनाल्ड का मानना है कि विराट के बल्ले से जल्द ही एक बड़ी पारी देखने को मिल सकती है.
टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट में कप्तानी से मुक्त हुए विराट कोहली 5 साल बाद बतौर बल्लेबाज बुधवार को मैदान पर उतरे. कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में अर्द्धशतक जड़ा. केपटाउन टेस्ट में भी विराट कोहली ने शानदार पारी खेली थी. जिसके बाद पार्ल वनडे में विराट ने 63 गेंदों में 51 रन बनाए. विराट अपनी पारी के दौरान अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन तबरेज शम्सी की एक गेंद की पेस को जज करने में वह फेल रहे और अपना विकेट गंवा बैठे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












