
Virat Kohli: वर्ल्डकप-चैम्पियंस ट्रॉफी की हार पड़ी भारी...वनडे के ब्रैडमैन कहे जाते हैं कोहली लेकिन कप्तानी में रहे फेल
AajTak
बतौर कप्तान विराट कोहली का वनडे में रिकॉर्ड काफी शानदार नजर आता है लेकिन नाजुक मौकों पर लिए गए कुछ फैसलों की वजह से विराट की कप्तानी को लेकर कई संशय भी रहते हैं.
दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले भारतीय सेलेक्शन कमेटी ने एक बड़ा बदलाव करते हुए विराट कोहली से वनडे टीम की कप्तानी भी छीन ली है. विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप से ठीक पहले टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी और टी-20 विश्व कप के बाद अपनी IPL फ्रैंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












