
Virat Kohli: जो दुनिया में कोई नहीं कर सका, किंग कोहली ने कर दिखाया... अपनेे नाम किया स्पेशल रिकॉर्ड
AajTak
टीम इंडिया के स्टार बल्लेेबाज विराट कोहली ने इंटरनेेशनल क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं. अब किंग कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है. विराट कोहली अब आईसीसी की वनडे, टेस्ट और टी20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल होने वाले दुनिया के इकलौतेे क्रिकेटर बने हैं. कोहली फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त हैं.
साल 2022 के लिए आईसीसी अवॉर्ड्स की लिस्ट आनी शुरू हो चुकी है. इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को पुरुषों एवं महिलाओं के टी20 टीम ऑफ द ईयर का ऐलान कर दिया. खास बात यह है कि मेन्स टी20 टीम ऑफ द ईयर में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को जगह मिली है. टी20 टीम लिस्ट में नाम शामिल होते ही विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
विराट कोहली अब आईसीसी की वनडे, टेस्ट और टी20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल होने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने हैं. इससे पहले विराट कोहली दो मौकों पर टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में स्थान पा चुके थे. वहीं वनडे फॉर्मेट के लिए उन्होंने यह उपलब्धि छह बार हासिल की है. यानी कि जिसे दुनिया में किसी क्रिकेटर ने नहीं कर दिखाया, वो किंग कोहली ने किया है.
विराट कोहली (आईसीसी टीम्स में अबतक) ICC ODI टीम ऑफ द ईयर: 2012, 2014, 2016 (कप्तान), 2017 (कप्तान), 2018 (कप्तान), 2019 (कप्तान).ICC टेस्ट टीम ऑफ द ईयर: 2017 (कप्तान), 2018 (कप्तान), 2019 (कप्तान).ICC मेन्स टी20 टीम ऑफ द ईयर: 2022
कोहली ने एशिया कप में किया था कमाल
यूएई में एशिया कप 2022 के जरिए कोहली ने पुरानी फॉर्म वापस पा ली थी. उस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शतक जड़कर कोहली ने लगभग तीन साल के शतकीय इंतजार को खत्म किया था. संयोग से कोहली का वह टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक भी था. एशिया कप 2022 में कोहली पांच मैचों में 276 रन के साथ टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे.
क्लिक करें- T20 टीम में सूर्या समेत 3 प्लेयर्स शामिल, महिलाओं ने भी लहराया परचम

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












