
Virat Kohli के कप्तानी छोड़ने पर किसे मिलेगी ये जिम्मेदारी? देखें एक्सपर्ट की राय
AajTak
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आज अपने एक फैसले से सबको चौंका दिया. कोहली ने टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. कोहली ने ये जानकारी अपने ट्वीटर अकाउंट से साझा की है. कोहली के इस फैसले को पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य सचिव जय शाह का भी प्रतिक्रिया आई है. जय शाह ने कोहली को कप्तान के तौर पर योगदान देने के लिए शुक्रिया कहा है. अब ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि कोहली की जगह कौन लेगा? लेकिन, संकेत से ये साफ है कि रोहित शर्मा टीम इंडिया की अगुआई कर सकते हैं. देखें वीडियो.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












