
Virat Kohli की ‘चोट’ कितनी गंभीर? कहीं ODI सीरीज के लिए ना बढ़ जाए टेंशन
AajTak
टीम इंडिया के लिए चिंता की बात ये है कि साउथ अफ्रीका दौरा अभी शुरू ही हुआ है और विराट कोहली पहले मैच के बाद ही अनफिट हो गए. ऐसे में अगर विराट कोहली वक्त पर फिट नहीं होते हैं, तो उनकी आखिरी टेस्ट और वनडे की उपलब्धता पर भी सवाल खड़े होंगे.
Virat Kohli: टीम इंडिया के लिए साल 2022 की शुरुआत बेहतरीन नहीं रही है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन ही भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ाती हुई नज़र आई. लेकिन इससे भी बड़ी चिंता की बात तब हुई जब विराट कोहली दूसरा टेस्ट खेलने नहीं उतरे. विराट की पीठ में दर्द है, ऐसे में केएल राहुल को कप्तानी करनी पड़ रही है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












