
Viral Video: शराबी के ऊपर से गुजर गई पूरी मालगाड़ी, देखें कैसे बची जान?
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख कर कोई भी डर जाये. वीडियो एक शराबी का है जो मौत से खेलता नजर आ रहा है. नशे में आदमी क्या कुछ नहीं कर देता जो बाद में उसे याद तक नहीं रहता. लेकिन शराब के नशे में अपनी जान जोखिम में डालना बेहद खतरनाक हो सकता है. Rajasthan के Sawai Madhopur में एक शख्स शराब के नशे में पटरी पर गिर गया. इस दौरान मालगाड़ी उसके उपर से गुजर गई, लेकिन वो शख्स वहीं लेटा रहा, वहां मौजूद लोगों ने उसका Video बना लिया. वीडियो देख के पहले तो लगता है कि वो व्यक्ति मर चुका है लेकिन बाद में पता चलता है कि वो ज़िंदा है. आप भी देखिए हैरान करने वाला वीडियो.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












