
Viral Video: वोट मांगते हुए रो पड़ा नोएडा से सपा प्रत्याशी, पत्नी के भी छलके आंसू
AajTak
चुनावी मौसम में खबरों और चर्चाओं का जोर है. कहीं से किसी नेता का टिकट कटने तो किसी के बागी होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें चुनाव प्रचार के दौरान सुनील चौधरी और उनकी पत्नी वोटर्स के बीच हैं. वोट करने की अपील करने के दौरान सुनील चौधरी काफी भावुक हो गए. नोएडा के प्रत्याशी जनसभा करते-करते रोने लगे और बोले कि इस बार जीतना है नहीं तो कहीं का नहीं रहूंगा. अब उनका वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












