
Viral Video: महिला ने फोन कवर में सजाए जिंदा जीव, PETA ने जताई नाराजगी
AajTak
एक फोन केस का वीडियो आपको हैरान कर देगा, जिसमें एक महिला के फोन केस में चींटियों का फार्म दिखाई दे रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि चींटियां पारदर्शी कवर के अंदर बनी भूलभुलैया में घूम रही हैं, और महिला आराम से अपनी डेली लाइफ के काम कर रही है.
स्मार्टफोन के स्टाइलिश फोन केस अब एक नया स्टाइल स्टेटमेंट बनते जा रहे हैं. आजकल, फोन केस बेहद खूबसूरत और एक से बढ़कर एक डिज़ाइन में उपलब्ध हैं. हर कोई चाहता है कि उसका फोन केस उसकी पर्सनैलिटी से मेल खाए और लोगों का ध्यान खींचे. आपने कई सेलेब्रिटी के अनोखे फोन केस देखे होंगे, जो अक्सर पपराजी के कैमरों में कैद हो जाते हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं.
ऐसा ही एक फोन केस का वीडियो आपको हैरान कर देगा, जिसमें एक महिला के फोन केस में चींटियों का फार्म दिखाई दे रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि चींटियां पारदर्शी कवर के अंदर बनी भूलभुलैया में घूम रही हैं, और महिला आराम से अपनी डेली लाइफ के काम कर रही है.
क्लिप की शुरुआत एक महिला से होती है, जो सफेद स्लीवलेस टॉप और जींस पहने एक बेंच पर बैठी है. वो अपने स्मार्टफोन पर किसी से बात कर रही है. जब कैमरा जूम करता है, तो आप उसके iPhone के कवर के अंदर चींटियों को घूमते हुए देख सकते हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है-इस महिला के फोन केस में चींटियों का फार्म है.
देखें वीडियो
PETA ने किया रिएक्ट
इस वीडियो ने इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन व्यूज बटोरे हैं. इसे @fuckjerry इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है. PETA ने इस क्लिप पर रिएक्शन देते हुए लिखा-अगर ये चींटियां असली हैं, तो हम सच में हैरान हैं. यकीन नहीं होता कि हमें यह कहना पड़ रहा है, लेकिन कृपया चींटियों को अपने फोन के कवर से बाहर रखें.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












