
Viral Video: जब ढलान से फिसल गया हाथी का बच्चा, देखें हाथियों के झुंड ने कैसे बचाया
AajTak
सोशल मीडिया पर यूं तो तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद आप कभी भूल नहीं पाते और उन्हें बार-बार देखते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी का बच्चा ढलान से फिसल जाता है और कैसे हाथियों का झुंड उसे बचा लेता है. दरसल, हाथियों का एक परिवार कच्चे रास्ते से गुजर रहा होता है, इसी बीच तभी हाथी के एक बच्चे का पैर फिसल जाता है, और वो ढलान में गिर जाता है. उसके बाद हाथियों का पूरा झुंड उस बच्चे को बचाने के लिए लग जाता है. हाथियों के झुंड का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो यकीनन आपका दिल जीत लेगा. देखें ये वीडियो.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












