
Viral Video: अपनी ही शादी में बाराती बनी दुल्हन, दूल्हे को लेने पहुंची
AajTak
इन दिनों शादियों का क्रेजी सीजन चल रहा है. दूल्हा-दूल्हन से लेकर हर कोई शादियों में मौज-मस्ती के मूड में रहता है. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दूल्हन खुद बाराती बन घोड़ी पर नाच रही है. ये वीडियो बिहार के गया का है. इस बारात में दूल्हन बैंड बाजों के साथ घोड़ी पर सवार होकर अपने दूल्हे राजा के घर पहुंची. दूल्हन ने अपनी ही बारात में जमकर डांस भी किया. दूल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











