
Vinesh Phogat Net Worth: 4 लग्जरी कार, करोड़ों का घर, शेयर में भी 19 लाख निवेश... जानें- कितनी है विनेश फोगाट की संपत्ति
AajTak
पूर्व भारतीय पहलवान और वर्तमान में कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की कुल सालाना आय वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 13 लाख 85 हजार 152 रुपये है. वहीं इनके पति सोमवीर राठी की सालाना इनकम 3 लाख 44 हजार 220 रुपये है.
30 वर्षीय विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) कांग्रेस पार्टी से हरियाणा का विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं. हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जुलाना सीट से पूर्व भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को उतारा है. विनेश फोगाट ने बुधवार (11 सितंबर) को कांग्रेस के टिकट पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया. चुनावी हलफनामे में विनेश फोगाट ने अपनी चल और अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा दिया है.
नामांकन में दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, पूर्व भारतीय पहलवान और वर्तमान में कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की कुल सालाना आय वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 13 लाख 85 हजार 152 रुपये है. वहीं इनके पति सोमवीर राठी की सालाना इनकम 3 लाख 44 हजार 220 रुपये है. विनेश फैमिली के पास कुल कैश 2 लाख 10 हजार रुपये है. इसके अलावा विनेश का Axis, SBI और ICICI बैंक में अकाउंट है, जिनमें करीब 40 लाख रुपये डिपॉजिट हैं. जबकि इनके पति के पास दो बैंक अकाउंट और एक बैंक में 48,000 रुपये की FD है.
शेयर में भी लगाया खूब पैसा विनेश फोगाट ने शेयर बाजार में एक भी रुपये का निवेश नहीं किया है, लेकिन इनके पति ने शेयर बाजार में कई कंपनियों में निवेश किया है. विनेश के पति सोमवीर राठी ने कुल 6 कंपनियों में 19 लाख 7 हजार रुपये से ज्यादा का निवेश कर रखा है. विनेश फोगाट ने 1.50 लाख प्रीमियम का इंश्योरेंस भी करा रखा है. वहीं इनके पति के पास 14 लाख 59 हजार की प्रीमियम वैल्यू वाली पॉलिसी है.
लाखों रुपये की लग्जरी कारें कार की बात करें तो इनके पास 4 लग्जरी गाड़ियां हैं, जबकि इनके पति के पास एक लग्जरी गाड़ी है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक इन लग्जरी गाड़ियों की कीमत 1 करोड़ 23 लाख रुपये है.Vinesh Phogat के कार कलेक्शन की बात करें तो इसमें उनके पास Volvo XC 60 (कीमत 35 लाख रुपये), Hyundai Creta (कीमत 12.02 लाख रुपये), Toyota Innova (कीमत 17.04 लाख रुपये) और TVS Jupiter बाइक (कीमत 40,220 रुपये) है. इसके अलावा उनके पति के नाम पर एक Mahindra Scorpio-N (कीमत 19.57 लाख रुपये) दर्ज है.
विनेश के पास कितनी चल-अचल संपत्ति? कांग्रेस उम्मीदवार के पास चल संपत्ति 1.10 करोड़ रुपये है, जबकि अचल संपत्ति 1.85 करोड़ रुपये है. वहीं इनके पति के पास कुल चल और अचल संपत्ति 57.35 लाख रुपये है. 31 दिसंबर 2019 को विनेश फोगाट ने 1 करोड़ 85 लाख की प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसकी मार्केट वैल्यू अब 2 करोड़ रुपये हो चुकी है.
कितने रुपये का कर्ज? विनेश फोगाट और उनके पति के ऊपर कार लोन है. विनेश फोगाट के नाम 13.61 लाख रुपये का कार लोन है, जबकि इनके पति के ऊपर 19.32 लाख रुपये की देनदारी है. वहीं गोल्ड की बात करें तो विनेश के पास 35 ग्राम सोना और 50 ग्राम सिल्वर है. इसके अलावा, इनके पति के पास 28 ग्राम सोना और 100 ग्राम सिल्वर है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










