
Vinayak Chaturthi 2025: सावन की विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
AajTak
Vinayak Chaturthi 2025: आज सावन माह की विनायक चतुर्थी है. आज के दिन भगवान शिव के साथ गणपति बप्पा की पूजा करना विशेष फलदायी होता है.चलिए आपको बताते हैं कि आप किस मुहूर्त में गणपति बप्पा की आराधना कर सकते हैं.
Vinayak Chaturthi 2025: आज 28 जुलाई 2025 को पूरे देश में विनायक चतुर्थी मनाई जा रही है. ये त्योहार भगवान श्री गणेश को समर्पित होता है. श्री गणेश को विघ्नहर्ता (अर्थात् बाधाओं को दूर करने वाले), बुद्धि और विवेक के देवता और सभी शुभ कार्यों की शुरुआत के आराध्य माना जाता है. इस दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियाँ दूर होती हैं, और मन को शांति व स्थिरता मिलती है.
आज के दिन भक्त उपवास रखते हैं. आज गणेश मंत्रों का जाप करने और भगवान गणेश को मोदक, दूर्वा और लाल फूल चढ़ाने से मनोकामनाएँ पूरी होती हैं और मानसिक शांति, समृद्धि और शुभता मिलती है. हालांकि, विनायक चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन करना वर्जित होता है. चलिए आपको बताते हैं कि आप किस मुहूर्त में गणपति बप्पा की आराधना कर सकते हैं.
सावन विनायक चतुर्थी व्रत 2025 तिथि (Vinayak Chaturthi 2025 Tithi)
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन शुक्ल चतुर्थी तिथि की शुरुआत 27 जुलाई को रात 10:41 मिनट से होगी. वहीं, यह तिथि 28 जुलाई सोमवार को रात 11:24 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में सावन विनायक चतुर्थी का व्रत 28 जुलाई को रखा जाएगा.
सावन विनायक चतुर्थी पर विशेष संयोग (Vinayak Chaturthi 2025 Sanyog)
इस बार विनायक चतुर्थी पर सावन का तीसरे सोमवार संयोग बना है. आज भगवान शिव, माता पार्वती के साथ श्री गणेश की पूजा की जाएगी. ऐसे में आज के दिन आप पूरे शिव परिवार का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












