
Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी पर आज बन रहे ये शुभ योग, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त
AajTak
Vinayak Chaturthi 2025: विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की उपासना करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है. ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी इस बार कुछ विशेष संयोगों के साथ आई है. इस शुभ घड़ी में गणपति की पूजा करने का फल चार गुना ज्यादा हो सकता है.
Vinayak Chaturthi 2025: आज विनायक चतुर्थी का व्रत है. आज के दिन गणपति बप्पा की विधि पूर्वक पूजा करने का विधान है. गणपति की कृपा से सारे दुख दूर होते हैं. विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की उपासना करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है. ज्येष्ठ मा के शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी इस बार कुछ विशेष संयोगों के साथ आई है. इस शुभ घड़ी में गणपति की पूजा करने का फल चार गुना ज्यादा हो सकता है. ज्योतिषियों का कहना है कि आज विनायक चतुर्थी पर कुछ खास योग बन रहे हैं. इसकी वजह से आज के दिन का महत्व और बढ़ गया है.
विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त (Vinayak Chaturthi 2025 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 मई को रात 11 बजकर 18 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 30 मई यानी आज रात 9 बजकर 22 मिनट पर होगा.
पूजन का समय- सुबह 11 बजकर 01 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर रहेगा.
विनायक चतुर्थी शुभ योग (Vinayak Chaturthi 2025 Shubh Yog)
विनायक चतुर्थी बहुत ही खास मानी जा रही है. आज सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग और पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है. सर्वार्थसिद्धि योग आज सुबह 5 बजकर 24 मिनट से शुरू हो चुका है और यह रात 9 बजकर 29 मिनट तक रहेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












