
Viktor Medvedchuk: यूक्रेन के कब्जे में पुतिन का करीबी, बदले में जेलेंस्की मांग रहे अपने लोगों की रिहाई
AajTak
Viktor Medvedchuk: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी दोस्त विक्टर मेदवेदचुक को हिरासत में लेने का दावा किया है. जेलेंस्की ने मेदवेदचुक के बदले अपने लोगों को छोड़ने का प्रस्ताव रखा है.
Russia-Ukraine War: रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन ने विपक्षी नेता विक्टर मेदवेदचुक (Viktor Medvedchuk) को हिरासत में लेने का दावा किया है. यूक्रेन की खुफिया एजेंसी SBU ने कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं, जिसमें मेदवेदचुक हथकड़ी पहने नजर आ रहे हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने भी मेदवेदचुक के पकड़े जाने की बात कही है. मेदवेदचुक को रूस समर्थक नेता माना जाता है. उन्हें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का करीबी भी बताया जाता है.
विक्टर मेदवेदचुक को पिछले साल देशद्रोह के आरोप में नजरबंद कर लिया गया था. मेदवेदचुक इसी साल फरवरी के आखिर में भाग गए थे. अब उन्हें यूक्रेन ने फिर से हिरासत में लेने का दावा किया है. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मेदवेदचुक की रिहाई के बदले यूक्रेनी नागरिकों और सैनिकों को छोड़ने का प्रस्ताव रखा है.
रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव का कहना है कि उन्होंने मेदवेदचुक को हिरासत में लिए जाने की तस्वीरें देखीं हैं. हालांकि, उन्होंने उनके हिरासत में लिए जाने की पुष्टि नहीं की. उनका कहना है कि कई सारी फर्जी खबरें चल रहीं हैं, इसलिए ये नहीं कहा जा सकता कि इस तस्वीर में कितनी सच्चाई है.
विक्टर मेदवेदचुक यूक्रेन के सांसद रहे हैं और विपक्षी पार्टी फॉर लाइफ (For Life) के नेता हैं. फॉर लाइफ को रूस समर्थित माना जाता है. फॉर लाइफ उन 11 राजनीतिक पार्टियों में से एक है, जिस पर जेलेंस्की ने पिछले महीने रूस का समर्थक होने के कारण प्रतिबंध लगा दिया था. मेदवेदचुक को पुतिन का 'करीबी दोस्त' कहा जाता है.
ये भी पढ़ें-- Maria-katerina: एक रिसर्चर, एक डांसर... कौन हैं पुतिन की दो बेटियां? जिन पर अमेरिका ने लगाया है प्रतिबंध
रूस में जन्मे, वकालत की, अरबपति भी हैं

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








