
Vidur Niti: महात्मा गांधी ने भी अपनाई थी विदुर की ये खास नीति, जानें क्यों है महत्वपूर्ण
AajTak
विदुर नीति राजधर्म और धर्म नीति का व्यवहारिक विवेचन है. विदुर की नीतियां धर्म परक हैं, यही कारण है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी महात्मा विदुर (Mahatma Vidur) की नीतियों को अपनाया था. आइए जानते हैं विदुर की उस खास नीति के बारे में...
Vidur Niti (विदुर नीति): महाभारत काल के विद्वान और हस्तिनापुर के महामंत्री विदुर की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं. विदुर नीति राजधर्म और धर्म नीति का व्यवहारिक विवेचन है. विदुर की नीतियां धर्म परक हैं, यही कारण है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी महात्मा विदुर (Mahatma Vidur) की नीतियों को अपनाया था. आइए जानते हैं विदुर की उस खास नीति के बारे में... मिथ्योपेतानि कर्माणि सिध्येयुर्यानि भारत। अनुपायप्रयुक्तानि मा स्म तेषु मनः कृथाः।। विदुर कहते हैं कि अन्याय पूर्वक सिद्ध किए गए कार्यों का परिणाम हितकारी नहीं होता. कार्यों में सुचिता का होना आवश्यक है. सुचिता से आस्था और विश्वास बढ़ता है. भारतीय दार्शनिक कार्य सिद्ध करने के लिए अन्याय का रास्ता चुनने को अनावश्यक मानते हैं. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को देखें तो महात्मा गांधी ने भी अपने आंदोलनों में सुचिता को महत्व दिया है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












