
Video: 5th फ्लोर से 3 साल की बच्ची के ऊपर गिरा कुत्ता, मासूम ने गंवाई जान
AajTak
मुंबई के ठाणे से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में पांचवी मंजिल से एक कुत्ता नीचे सड़क पर चल रही बच्ची पर गिरता दिखाई दिया है. इस दुखद हादसे में तीन साल की बच्ची की मौत हो गई.
मुंबई से सटे ठाणे में तीन साल की एक बच्ची की दुखद हादसे में मौत हो गई. बच्ची एक महिला के साथ सड़क पर पैदल जा रही थी. तभी एक इमारत की पांचवीं मंजिल से कुत्ता उसके ऊपर गिर गया. इस दुर्घटना में मासूम बुरी तरह घायल हो गई. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. यह दर्दनाक घटना मंगलवार की है.
ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके के अमृत नगर से घटना का वीडियो सामने आया है. वीडियो में सड़क पर तीन साल की बच्ची एक महिला के साथ पैदल चलती दिखाई दे रही है. अमृत नगर के चिराग मेसन इमारत के पास से जैसे ही बच्ची गुजरने लगती है, तभी पांचवी मंजिल से एक कुत्ता नीचे सड़क पर चल रही मासूम पर गिर जाता है.
सड़क पर चल रही बच्ची पर अचानक गिर गया कुत्ता वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची पर कुत्ता गिरने के बाद एक पल के लिए आसपास के लोग सकपका जाते हैं, कि आखिर हुआ क्या. फिर अगले ही पल सड़क पर गिरी बच्ची को साथ चल रही महिला गोद में उठाकर दौड़ने लगती है. वीडियो में दिख रहा है कि बच्ची के ऊपर भारी-भरकम कुत्ता के गिरने से वह अचेत हो गई.
इलाज के दौरान बच्ची की मौत इस हादसे से बच्ची की हालत इतनी गंभीर हो गई कि महिला उसे गोद में उठाकर दौड़ते हुए पास के अस्पताल लेकर पहुंची. अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया. वहीं पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद भी कुत्ते को कुछ नहीं हुआ. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुत्ता कुछ देर तक नीचे पड़ा रहा, उसके बाद उठकर धीरे-धीरे वहां से चला गया.
कुत्ते को भी इलाज के लिए ले गए लोग जिस कुत्ते के ऊपर से नीचे गिरने के कारण तीन साल की बच्ची की मौत हुई. उस पालतू कुत्ते के मालिक का नाम जैद सैय्यद बताया जा रहा है और यह शख्स मुंब्रा के अमृत नगर में चिराग मेंशन का निवासी है. वहीं घटना की जानकारी मिलते प्राणी प्रेमी मुजना ने इस कुत्ते को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई है. वहीं घटना की जानकारी मुंब्रा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. मुंब्रा पुलिस इस पूरे मामले की आगे जांच पड़ताल करने में जुटी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










