
Video: हवा निकल गई अभी तो पूरी जिन्दगी बाकी है...स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा दूल्हे पर हंसने लगे लोग
AajTak
शादी में मजेदार पल अक्सर कैमरे में कैद हो ही जाते हैं, लेकिन इस बार जो हुआ उसने सोशल मीडिया पर लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया. दरअसल, स्टेज पर वरमाला डालते वक्त दूल्हा इतना बुरी तरह डर गया कि उसकी हालत देखकर सब लोग हंसने लगे. अब दूल्हे का ये मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर मजाकिया कमेंट कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर दूल्हे का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पा रहे हैं. दरसअल, शादी में स्टेज पर दूल्हा अपनी दुल्हन को वरमाला पहनाने वाला होता है तब ही कोई पटाखा छोड़ देता है जिससे दूल्हा अचानक से डर जाता है और आसपास खड़े लोग हंसने लगते हैं. इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'अभी से हवा निकल गई अभी तो पूरी जिन्दगी बाकी है.'
वीडियो में दूल्हा अचानक से डर जाता है और थोड़ी नीचे झुक जाता है. दूल्हे को डरता हुआ देख लोग हंसने लगते हैं. इसके बाद दूल्हे को गुस्सा आता है और वे डांट लगाने लगता है. वरमाला के वक्त दूल्हे का मूड पूरी तरह खराब नजर आ रहा है. लेकिन फिर सब लोग उसे शांत होकर वरमाला पहनाने के लिए बोलते हैं. इसके बाद दूल्हा शांत होकर फोटो को खिंचवा रहा है लेकिन उसके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा है.
यूजर के मजेदार कमेंट
वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट किया, 'दूल्हे को लगा होगा दुल्हन के प्रेमी ने फायरिंग कर दी.' दूसरे ने हंसी वाली इमेजी के साथ लिखा, 'सुकुन से शादी भी नहीं करने देते.' एक अन्य ने लिखा, हवा निकल गयी, अब क्या करे बेचारा इज़्ज़त बचाने के लिए सुना रहा है.' एक और यूजर ने लिखा, 'भाई को इतना डरा दिया कि वो स्माइल भी नहीं कर पा रहा.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'डर का माहौल है.'. कई लोगों ने स्टेज पर इस तरह पटाखे छोड़ने को बेवकूफी बताया. कई लोग कमेंट में डरपोक दूल्हा भी लिख रहे हैं.
नोट: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. आजतक इसकी पुष्टि नहीं करता.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











