
VIDEO: सड़क पर कटोरा लेकर बैठा लड़का, भीख मांगने के चैलेंज में 24 घंटे में कमाए इतने पैसे!
AajTak
सोशल मीडिया पर छाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते. अक्सर आपने ऐसे वीडियो देखे होंगे, जहां कोई न कोई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बेघर या गरीब लोगों को पैसे बांटते नजर आता है. कई बार यह सच में किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए होता है, और कई बार केवल व्यूज और पॉपुलैरिटी के लिए किया जाता है. लेकिन इन दिनों इससे अलग एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पश्चिम बंगाल का एक इन्फ्लुएंसर भिखारी बनने का चैलेंज स्वीकार करता है
सोशल मीडिया पर छाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते. अक्सर आपने ऐसे वीडियो देखे होंगे, जहां कोई न कोई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बेघर या गरीब लोगों को पैसे बांटते नजर आता है. कई बार यह सच में किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए होता है, और कई बार केवल व्यूज और पॉपुलैरिटी के लिए किया जाता है. लेकिन इन दिनों इससे अलग एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पश्चिम बंगाल का एक इन्फ्लुएंसर भिखारी बनने का चैलेंज स्वीकार करता है. दरअसल, वह यह जानने की कोशिश कर रहा है कि एक दिन में भीख मांगकर वह कितने पैसे इकट्ठा कर सकता है.
फटी टी-शर्ट, जींस और कटोरा लेकर बना भिखारी
पंथ देब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, '24 Hours Begging Challenge'. वीडियो में उन्होंने फटी हुई टी-शर्ट और जींस पहनकर पुल के नीचे बैठकर कटोरा हाथ में लिया और भीख मांगी. कुछ ने उन्हें पैसे दिए, तो कुछ ने नजरअंदाज कर दिया और आगे बढ़ गए. जैसे-जैसे दिन चढ़ा, उन्हें पैसे देने वालों की संख्या बढ़ती गई. दिन के अंत में, पंथ ने जो 34 रुपया जुटाया, वे एक बुजुर्ग महिला भिखारी को दान कर दिए.
देखें वायरल वीडियो
आप देखेंगे कि किस तरह वह सड़क पर कटोरा लेकर बैठ जाता है और आने-जाने वाले लोगों से भीख मांगता है. इतना ही नहीं, वह युवक सड़क पर घूम-घूमकर भी भीख मांगते हुए नजर आता है. कुछ लोग उसे 20 रुपये देते हैं, तो कुछ केवल 2 रुपये ही देते हैं.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस पंथ देब के इस वीडियो ने सोशल मीडिया को दो हिस्सों में बांट दिया. कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट कहकर मजाक उड़ाया, तो कुछ ने बुजुर्ग महिला को पैसे देने की उनकी पहल की तारीफ की.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











