
VIDEO: लड़की ने एक साथ पहने इतने स्वेटर, बन गया World Record
AajTak
इसका वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. लड़की ने इन स्वेटर्स को एक एक करके पहना. उसने पहले एक स्वेटर्स को पूरा कमर तक पहना. उसके बार दूसरा स्वेटर पहना.
इस लड़की ने एक ही बार में सबसे अधिक स्वेटर पहनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उसने एक बार में 45 स्वेटर पहने. इस लड़की का नाम सोफिया हेयडन है. उसने इन स्वेटर्स को एक एक करके पहना. उसने पहले एक स्वेटर को पूरा कमर तक पहना. उसके बार दूसरा स्वेटर पहना. ऐसा करना गिनीज के नियमों में शामिल है. एक नियम ये भी था कि इस दौरान स्वेटर फटना नहीं चाहिए. इन सभी स्वेटर्स को बाद में डोनेट भी कर दिया गया.
इसका वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसके कैप्शन में लिखा है, 'एक बार में सबसे अधिक 45 स्वेटर्स पहने गए. इन्हें सोफिया एफ. हेयडन ने पहना.' वीडियो में देखा जा सकता है कि सोफिया को एक महिला स्वेटर पहनाती है. इस दौरान वो कभी डांस करती है, तो कभी हाथ जोड़ने लगती है. इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देख लिया है. लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
गिनीज की तरफ से आगे बताया गया है कि सोफिया ने अपनी स्थानीय लाइब्रेरी में रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की और सभी स्वेटर डोनेट भी कर दिए. इससे पिछला रिकॉर्ड 40 स्वेटर पहनने का था. इसे साल 2022 में थॉमस हॉक्वेट-उमाम्बो ने बनाया था. जो फ्रांस के रहने वाले हैं. उससे पहले अमेरिका के थियोडोर किन्सेला ने एक साथ 30 स्वेटर पहनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था.
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'अगर वो इन्हें अपने आप नहीं पहन रही है, तो इसकी कोई गिनती नहीं होनी चाहिए.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'मुझे सोने और खाने का रिकार्ड बनाने दो.'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











