
VIDEO में कुत्ते का मीट पैक कराती दिखी महिला इंफ्लूएंसर, लोग भड़के
AajTak
मीट मार्केट का VIDEO अपलोड करने के बाद महिला इंफ्लुएंसर ट्रोल हो गईं. महिला ने अपने वीडियो में बंदर, मगरमच्छ, खरगोश, चूहे समेत कई जानवरों का मीट दिखाया था. साथ ही दावा किया था कि वह इन जानवरों का मीट खाएंगी. महिला वायरल वीडियो में कुत्ते का मीट पैक कराती दिखती है. बाद में उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिया.
एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को एक मीट मार्केट का वीडियो अपलोड करने की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. विरोध के बाद इंफ्लुएंसर को सोशल मीडिया से वीडियो डिलीट भी करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली महिला इंफ्लुएंसर, इंडोनेशिया के मीट मार्केट में पहुंची थी. यहां उन्होंने कई तरह के जानवरों के मीट दिखाए. इंफ्लुएंसर ने दावा किया वह बंदर, मगरमच्छ, खरगोश और मेंढक का मीट खाएंगी.
22 साल की मिकाइला टेस्टा (Mikaela Testa) इन दिनों इंडोनेशिया घूम रही हैं. टिकटॉक वीडियो में उन्होंने अपने ड्राइवर से कहा कि इंडोनेशिया के 'बेस्ट मीट मार्केट' ले चलो. जहां अलग-अलग तरह के जानवरों का मीट मिल सके.
अब मिकाइला ने मीट मार्केट वाले वीडियो को डिलीट कर दिया है. इस वीडियो में उन्होंने 'टॉप सीक्रेट' मार्केट को दिखाया. इस मार्केट में बंदर, मगरमच्छ, खरगोश, मेंढक समेत कई जानवरों का मीट मौजूद था.
मिकाइला ने इस मीट मार्केट में घूमने को अनुभव को बेहद दर्दनाक करार दिया. वीडियो में वह कुत्ते का मीट पैक करवाकर ले जाती हुई भी दिखीं.
मिकाइला टिकटॉक वीडियो में कह रही हैं, दुकानदारों के पास कुत्ते, बंदर और अन्य जानवरों का मीट था. उन्होंने मुझे शूटिंग करने की अनुमति नहीं दी कि क्योंकि उनको लग रहा था कि वह वीडियो बनाकर उनकी दुकान बंद करवा सकती हैं. वे मुझ पर विश्वास नहीं कर रहे थे.
वैसे इस क्लिप में मिकाइला अपने मैनेजर के साथ नजर आ रही हैं, जहां वह चूहा और मगरमच्छ के मीट को टेस्ट करती हुई दिखीं. वीडियो में मिकाइला यह भी कह रही हैं कि बाजार में अलग-अलग तरह की गंध भी सहन करनी पड़ी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












