
VIDEO: मातम में बदली सेल्फी की खुशी, 8 लोगों को बहा ले गई समुद्री लहर!
AajTak
सोशल मीडिया पर समुंद्र किनारे एन्जॉय करते कुछ लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है. वे लोग सेफ्टी फेंस पार करके लहरों के सामने सेल्फी ले रहे थे. इसी दौरान एक बड़ी लहर आई और उनमें से 8 को बहा ले गई.
सेफ्टी बैरियर को तोड़कर कुछ लोग समुद्र किनारे एन्जॉय कर रहे थे और सेल्फी ले रहे थे. इसी दौरान एक बड़ी लहर आती है और एक ही परिवार के 8 लोगों को अपने साथ बहाकर ले जाती है. इसके बाद चीख पुकार मच गई. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इनमें कुछ लोग समुद्र की लहरों में समाते दिखते हैं.
मामला ओमान का है. यहां के अल मुघसाइल बीच पर कुछ लोग सेफ्टी फेंस को पार कर समुद्र के पास जा पहुंचे. इस दौरान तेज लहर आई और कुछ लोगों को अपने साथ ले जाने लगी. वीडियो में वहां मौजूद लोग कुछ लोगों को बचाते भी दिखते हैं.
हालांकि, बाद में इनमें से कुछ लोगों को बचा लिया गया. समुद्र से निकाले जाने के बाद तीनों लोगों को पैरामेडिक्स ने जरूरी फर्स्ट एड दिया. इसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया. वहीं, समुद्र में गिरे कुछ लोग अब भी लापता हैं.
ओमान पुलिस ने बताया है कि लहर के साथ बहे लोग एशियाई परिवार के थे. वहीं, कुछ लोग इन्हें भारतीय फैमिली बता रहे हैं. हालांकि, लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.
समुद्र में गिरे लोगों की खोजने के लिए अब भी एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. रॉयल ओमान पुलिस ने इसके बारे में ट्वीट कर बताया है और ऑपरेशन से जुड़ी कुछ फोटोज भी शेयर की हैं.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








