
मस्जिद में था जब पहले दिन हुआ धमाका, मिसाइलों के बीच गुजर रहे रमजान
AajTak
ईरान VS अमेरिका-इजरायल की जंग का असर दुनिया के कई हिस्सों में होने लगा है. रमजान के महीने में जिस तरह मिसाइलें आसमान से बरस रही हैं, इसने सबको डरा दिया है. इस बीच कुवैत में रहने वाले तौसीफ ने बताया कि कैसे जंग के बीच रमजान का पाक महीना गुजर रहा है.
मिसाइलों के बीच चल रहे हैं रमजान... सहरी-इफ्तार के बाद मिसाइलों के गिरने का इंतजार भी रहता है, सुबह वाली तो गिर गई अब दोपहर वाली आएगी. पूरे दिन में तीन बार खड़ाक से होता है. (हंसते हुए ये बताना फिर खामोश हो जाना) ये कहना है कतर के सेंट्रल में रह रहे उस तौसीफ अनवार का.
दोपहर के वक्त में उनसे बात हुई. उन्होंने एक लाइन में सारा हाल बता दिया, जिसे सुनकर सिहरन सी पैदा हुई. बस एक ही बात दिमाग में चल रही थी कैसे कोई इस हाल में रहता होगा. उनकी बातें सुनकर मेरे अंदर एक बेचैनी थी. उस बेचैनी में मैंने कई सवाल कर दिए. लेकिन पूरी कोशिश थी कि उन्हें ये एहसास नहीं हो कि उनकी बातों का कितना गहरा असर मेरे अंदर हुआ है. बस शुरू हुआ बातों का सिलसिला...
मैंने पूछा कि आप तो कई सालों से रहते हैं, ये मिसाइल का मसला तो पहली बार देखा होगा? बोले- हां ये सब तो पहली बार है. अभी ऑफिस में हूं. इसके बाद नमाज पढ़ने जाना है. हालात ठीक तो नहीं हैं मगर कतर गवर्नमेंट ने बहुत पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. शुरुआत के दिनों में 3 दिन तक काम पर जाने को मना कर दिया गया था. यहां सरकार ने साफ कहा था कि सुरक्षा को देखते हुए आप लोग घर से मत निकलिए. लेकिन फिर काम शुरू हो गया. काम कहां रुकता है. सब चलता है...
अच्छा तो डर नहीं लगता, मलाल नहीं होता कि घर से दूर क्यों आ गए? डर तो लगता है हर मिसाइल के गिरने के साथ, कई बार तो खिड़की से मिसाइल को गिरते हुए भी देखता हूं. कई बार उसकी आवाज बस सुनाई दे जाती है. थोड़ी देर के लिए डर जाता हूं लेकिन फिर आस-पास देखता हूं. सब एक साथ हैं. जहां मैं एक घर में रहता हूं यहां अपने वतन के ही लोग तो रहते हैं सब. एक ही नेशनेलटी है. ऑफिस जाता हूं तो दूसरे मुल्क के लोग भी हैं. तकरीबन 100 देशों के लोग होंगे आस-पास. सब काम करने घर छोड़कर आए हैं. सब एक दूसरे को देखते हैं, फिर काम पर चल पड़ते हैं. बात करें मलाल कि तो शाम को बैठकर सोचता हूं तो लगता है क्यों आ गए इतनी दूर कमाने. कई बार किसी गम में घर नहीं पहुंच पाने पर तकलीफ होती है. फिर सोचता हूं अपने मुल्क में ये सब पाना आज भी आसान कहां है. अगर कमाने का अच्छा जरिया कहीं दूर मुनासिब है तो यही सही.
'अजान और मिसाइल दोनों की आवाजें साथ सुनाई देती हैं' यहां पर सभी लोग साथ रहते हैं रमजान का महीना चल रहा है. सहरी-अफ्तारी बनानी होती है, सब मिल बांटकर बनाते हैं. इन बातों के बीच अजान की आवाज सुनाई देती है... अच्छा अब मैं नमाज पढ़कर आता हूं फिर हाल बताउंगा. नमाज का वक्त हो गया है. लेकिन फिक्र मत करो. यहां कि सरकार ने सारे इंतजाम किए हैं. जब भी मिसाइल गिरने वाली होती है वो लोग मोबाइल पर अलार्म देते हैं. इसका मतलब होता है अंदर चले जाओ. फिर दोबार अलार्म या मैसेज आता है जब सब सुरक्षित हो जाता है. मतलब अब निकल सकते हैं. सबके फोन में अलार्म बजता है ये थोड़ा चौंका देता है. लेकिन अब इसका भी आदत हो रही है.
काफी देर बाद फोन आता है, मैंने पूछा कि क्या हुआ सब ठीक तो है? बोले अरे वो अलार्म बज गया था. अब सब ठीक है. फिर आगे की बातचीत होती है... शाम को इफ्तारी के वक्त सारे लोग इकट्ठे होते हैं, उस वक्त बस यही बातें होती हैं कि कब रुकेगा ये सब, कब होगा टेंशन खत्म. फ्लाइट्स कब खुलेंगी. घरवालों से जाकर मिल सकेंगे. इस टेंशन के बीच इस बार ईद पर भी घर जाना नहीं होगा, इंशाअल्लाह बकरीद पर घर जाउंगा.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








