
UAE में 19 भारतीय समेत 35 लोग गिरफ्तार, जंग के बीच शेयर किए फेक वीडियो
AajTak
यूएई ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी वीडियो फैलाने के आरोप में 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं, जिनमें 19 भारतीय शामिल हैं. अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने एआई से बनाए गए वीडियो और भ्रामक पोस्ट साझा कर लोगों में घबराहट और गलत सूचना फैलाने की कोशिश की थी.
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी सामग्री फैलाने के आरोप में 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं. इनमें 19 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. अधिकारियों के अनुसार इन लोगों ने क्षेत्र में चल रहे जंग के माहौल के बीच के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो और पोस्ट साझा किए थे.
सरकारी समाचार एजेंसी WAM के अनुसार इन सभी आरोपियों को त्वरित सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा. यह कार्रवाई डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी के बाद की गई है, जिसका उद्देश्य फर्जी जानकारी, कृत्रिम सामग्री और अफवाहों के जरिए सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिशों को रोकना है.
यूएई के अटॉर्नी जनरल हमद सैफ अल शम्सी ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी तीन अलग-अलग समूहों में काम कर रहे थे और उन्होंने अलग-अलग तरीकों से भ्रामक सामग्री फैलाने की कोशिश की.
पहले समूह में 10 लोग शामिल थे, जिन्होंने रियल वीडियो क्लिप साझा किए, जिनमें देश के हवाई क्षेत्र से गुजरती या रोकी गई मिसाइलों से जुड़े दृश्य दिखाए गए थे. इन वीडियो के साथ ऐसे कमेंट और ध्वनि प्रभाव जोड़े गए, जिससे यह आभास हो कि देश पर सक्रिय हमला हो रहा है. अधिकारियों के अनुसार इससे लोगों में घबराहट और भ्रम फैल सकता था. इस समूह में पांच भारतीय, एक पाकिस्तानी, एक नेपाली, दो फिलीपीन और एक मिस्र का नागरिक शामिल है.
यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल युद्ध से UAE की इंडस्ट्रीज पर असर, दुबई की सबसे बड़ी परफ्यूम कंपनी ‘अजमल इंडस्ट्री’ भी प्रभावित
दूसरे समूह में सात लोग थे, जिन्होंने एआई की मदद से बनाए गए फर्जी वीडियो और तस्वीरें साझा कीं. इन क्लिप्स में विस्फोट, मिसाइल हमले और आग लगने जैसे दृश्य दिखाए गए और उन्हें यूएई के अंदर की घटनाओं के रूप में पेश किया गया. अधिकारियों के अनुसार इन वीडियो में राष्ट्रीय झंडे और तारीखें जोड़कर उन्हें वास्तविक दिखाने की कोशिश की गई. इस समूह में पांच भारतीय, एक नेपाली और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










