
पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग के बीच चौधरी बना चीन, उठाया ये कदम
AajTak
चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए मध्यस्थता की जिम्मेदारी ली है. चीन के विशेष दूत शटल डिप्लोमेसी के जरिए दोनों देशों के बीच संवाद बढ़ाने और विश्वास बहाल करने की कोशिश कर रहा है.
एक तरफ मिडिल-ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जंग चल रही है. दूसरी तरफ पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी एक-दूसरे पर हमला कर रहा है. ऐसे में चीन ने पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए मध्यस्थता की कमान संभाल ली है.
चीन के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि वो दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने और कड़वाहट को कम करने की कोशिश कर रहा है. चीन के एक विशेष दूत लगातार पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है.
इस प्रक्रिया को 'शटल डिप्लोमेसी' कहा जा रहा है, जिसका मकसद दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच बातचीत का रास्ता खोलना और आपसी मतभेदों को सुलझाना है. ये त्रिपक्षीय संवाद सुनिश्चित करने की कोशिश है, ताकि दोनों देशों के बीच विश्वास बहाल किया जा सके.
क्षेत्रीय स्थिरता के लिए चीन की प्रतिबद्धता चीन ने सिर्फ विशेष दूत ही नहीं भेजा, बल्कि जमीनी स्तर पर भी संवाद तेज कर दिया है. चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में स्थित चीनी दूतावास भी एक-दूसरे के साथ निरंतर और करीबी संपर्क में हैं. चीन ने ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपनी भूमिका साफ करते हुए कहा है कि वो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है.
दक्षिण एशिया और चीन की सुरक्षा के लिए शांति जरूरी
विदेश मंत्रालय ने कहा, चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव को कम करने के लिए सक्रिय प्रयास जारी रखने के लिए पूरी तरह तैयार है. चीन का मानना है कि क्षेत्र में शांति न सिर्फ इन दो देशों के लिए, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया और चीन की अपनी सुरक्षा और आर्थिक हितों के लिए भी जरूरी है.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










