
ईरान अब सिर्फ कागजी शेर, उनकी नेवी-एयरफोर्स पूरी तरह तबाह, बोले ट्रंप
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कागजी शेर बताया है. ट्रंप ने कहा अमेरिकी सेना ने ईरान के अब तक 7,000 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से ईरान पर सैन्य अभियान पूरी ताकत के साथ जारी है. अमेरिकी सेना अब तक 7,000 से अधिक ठिकानों को निशाना बना चुकी है.
ट्रंप के मुताबिक, इन हमलों में ज्यादातर व्यावसायिक और सैन्य ठिकानों को टारगेट किया गया है. आज ही ईरान के तीन ऐसे स्थलों पर हमला किया गया, जहां मिसाइल और ड्रोन का निर्माण किया जा रहा था.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में अमेरिकी सेना की लगातार कार्रवाई जारी है. ट्रंप ने कहा माइंस बिछाने वाले 30 जहाजों को नष्ट कर दिया गया है. हालांकी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि हार्मुज क्षेत्र में वास्तव में माइंस बिछाई गई थीं या नहीं. ट्रंप ने बताया कि कुछ देशों ने कहा है कि वो इस जंग से दूर रहना चाहते हैं.
इसके अलावा ट्रंप ने ईरान की सैन्य ताकत के कमजोर पड़ने का दावा भी किया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की सैन्य क्षमता काफी हद तक कमजोर हो गई है. ट्रंप ने बताया कि ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में लगभग 90 प्रतिशत और ड्रोन हमलों में करीब 95 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 'कागजी शेर' कहा है.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बोले ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में जहाज मालिक जोखिम उठाने से बच रहे हैं. वहां माइन बिछाए जाने की आशंका ही जहाजों को दूर रखने के लिए पर्याप्त साबित हो रही है. वहीं ट्रंप ने बताया कि अमेरिका को तेल की जरूरत नहीं है.
ट्रंप ने कहा कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि वह गंभीर रूप से घायल हैं, कुछ का दावा है कि उनका एक पैर कट गया है, जबकि कुछ का कहना है कि उनकी मौत हो चुकी है. ट्रंप ने कहा कि कोई भी यह नहीं कह रहा वह पूरी तरह स्वस्थ हैं.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










